राजस्थान: दीक्षांत समारोह में शामिल हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कहा "उन बच्चों का दर्द समझती हूँ, जो छले गए"
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को जयपुर में निजी विश्वविद्यालय जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के बारे में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं भी एक मां हूँ और इस नाते मेरी आप सब विद्यार्थियों को सलाह है कि आप सीखना कभी बंद ना करें। क्योंकि दुनिया लगातार बदल रही है। इन परिवर्तनों के साथ बने रहने के लिए अपने ज्ञान और कौशल को लगातार विस्तार करना महत्वपूर्ण है। वसुंधरा ने कहा कि आप तो भाग्यशाली हैं। मैं उन बच्चों का भी दर्द समझ सकती हूँ। जो रीट की परीक्षा में छले गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को राजधानी जयपुर में निजी विश्वविद्यालय जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के बारे में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल थी। इस दौरान वसुंधरा राजे ने कहा कि इस वर्ष केंद्रीय बजट में शिक्षा का बजट 1.12 लाख जो कि अब तक का सर्वाधिक और पिछले वर्ष की तुलना में 8% अधिक है। यह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। राजे ने कहा कि युवाओं को यह देखना बेहद जरूरी है कि हमारे टैक्स के पैसे का सरकार दुरुपयोग कर रही है या नहीं।

युवा अपने पैशन को पूरा कर नई चुनौतियों की तलाश करें
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि युवा अपने पैशन को पूरा करें नई चुनौतियों की तलाश करें और नए अनुभवों को अपनाएं। वसुंधरा राजे ने कहा कि आज आप शैक्षणिक माहौल को छोड़कर भागमभाग भरी दुनिया में जा रहे हैं। इसलिए आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। हमारे देश में अधिकतर जनसंख्या 45 वर्ष से कम उम्र वालों की है। इन युवाओं की बदौलत पिछले एक दशक में ही देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं। अब न्यू इंडिया का सपना भी साकार होने वाला है।
छात्र-छात्राओं को अपनी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने छात्र छात्राओं को अपनी पूर्ववर्ती दोनों सरकार के दौरान लाई गई सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि उनमें आम आदमी के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। भामाशाह टेक्नो हब, स्टेट डाटा सेंटर, अभय कमांड सेंटर, आजीविका मिशन, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं ने प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। वसुंधरा राजे ने पास आउट होने वाले सभी विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की। कार्यक्रम में वसुंधरा राजे के साथ जयपुर सांसद रामचरण बौहरा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और पूर्व मंत्री यूनुस खान भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications