राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सालासर में मना रही जन्मदिन, कहा "हे बजरंगबली हनुमान, हे महावीर करो कल्याण"

राजस्थान में बीजेपी के लिए शनिवार का दिन बड़ा अहम है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सालासर में अपना जन्मदिन मना रही है। जयपुर में भाजयुमो के नेतृत्व में प्रदेश संगठन गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

vasundhara raje

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सालासर में अपना जन्म दिवस मना रही हैं। वसुंधरा राजे ने सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद पूजा अर्चना कर बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं संगठन की कार्यकर्ता के रूप में मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में चल रही हूँ और आप सबको चला रही हूँ। इस दौरान वसुंधरा राजे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत और अपनी माता विजयाराजे सिंधिया को याद कर भावुक हो गई। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत का स्मरण करते हुए राजे ने कहा कि वह मेरे राजनीतिक गुरु हैं और आज मैं जो भी हूँ। उन्हीं की वजह से हूँ। वसुंधरा राजे ने 'हे बजरंगबली हनुमान, हे महावीर करो कल्याण' का जयकारा बोल कर अपने भाषण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पंडाल में मौजूद भीड़ से कहा मुझे प्यार है। आप सब से मेरी सालगिरह के दिन राजस्थान के कोने-कोने से आप लोगों ने आकर मुझे प्यार दिया है।

गहलोत सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि 2018 में कांग्रेस आई और हमारी सारी योजनाएं बदल दी। भामाशाह योजना बंद कर चिरंजीवी योजना शुरू की। अब मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। 10 लाख की बजाय 11हजार भी एक मरीज पर खर्च नहीं हुआ है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। राजे ने कहा कि राजस्थान जल रहा है। मुख्यमंत्री चैन से सो रहे हैं। जनता जाग रही है। अब उनकी कुर्सी नहीं बचेगी।

जयपुर में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

जयपुर में भाजयुमो के मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम के तहत बीजेपी विधायकों नेताओं ने सीएम आवास का घेराव किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने घेराव से पहले सभा को संबोधित कर प्रदेश में गहलोत सरकार को लेकर घेराबंदी की। इसके बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। जहां पुलिस ने बैरिकेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं द्वारा जोर जबरदस्ती किए जाने पर वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+