राजस्थान: जयपुर के दुर्गापुरा में उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए 28 नवीन पदों का सृजन, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के दुर्गापुरा में उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए 28 नवीन पदों के लिए स्वीकृति दी है। साथ ही कार्मिकों के लिए वेतन भत्ते और कार्यालय व्यय के लिए राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के दुर्गापुरा में उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए 1 प्राचार्य, 2 सह आचार्य एवं 10 सहायक आचार्य सहित कुल 28 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। साथ ही महाविद्यालय के सभी कार्मिकों के वेतन भत्तों एवं कार्यालय व्यय हेतु आवश्यक राशि उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है।
महाविद्यालय भवन निर्माण तक वैकल्पिक व्यवस्थाएं
इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की आवश्यकतानुसार उपकरण एवं फर्नीचर की खरीद के लिए 30 लाख रुपए की सीमा में व्यय किया जा सकेगा। महाविद्यालय भवन का निर्माण होने तक वैकल्पिक रूप से महाविद्यालय के संचालन का प्रावधान भी प्रस्ताव में किया गया है।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में राजस्थान युवा कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन मिशन के तहत कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के अंतर्गत दुर्गापुरा-जयपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की गई थी। सीएम गहलोत की घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications