राजस्थान: सीएम गहलोत की 5 हजार डेयरी बूथ की घोषणा का क्रियान्वयन करेगा गौपालन विभाग, कार्ययोजना होगी तैयार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 5 हजार नए डेयरी बूथ खोले जाने की घोषणा की क्रियान्विति के लिए गौपालन विभाग ने बैठक आयोजित की। विभाग के सचिव ने कहा कि घोषणा के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
राजस्थान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं के लिए डेयरी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर विकसित होंगे। राज्य सरकार का गौपालन विभाग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 5 हजार नए डेयरी बूथ खोले जाने के संबंध में की गई बजट घोषणा के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना बनाएगा। गोपालन विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए डेयरी बूथ खोलने से प्रदेश में दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति में वृद्धि के साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार के संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। राज्य बजट वर्ष 2023-24 में डेयरी के क्षेत्र में की गई घोषणाओं के संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार के लिए दुग्ध उत्पादक संघों के हितों के लिए संवेदनशील है। नए डेयरी बूथ खुलने से प्रदेशभर में दुग्ध संकलन में भी वृद्धि होगी। राजस्थान में दूध संकलन का कीर्तिमान स्थापित हो सकेगा। बूथ आवंटन में कॉपरेटिव डेयरी संघ और दुग्ध संघों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications