राजस्थान: हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 2 मार्च को, सीएम गहलोत रहेंगे मौजूद

राजस्थान में हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 2 मार्च को आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत बतौर मुख्‍य अतिथि मौजूद रहेंगे।

ashok gehlot

राजस्थान में हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 2 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसी दिन विश्‍वविद्यालय का 5वां स्‍थापना दिवस भी है। जेएलएन मार्ग स्थित आर.ए. पोदार इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्‍यक्षता राज्‍यपाल और विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति कलराज मिश्र करेंगे और मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि होंगे।

छात्रों को दी जाएगी उपाधियां

इस दौरान विभिन्‍न स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रमों के 79 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही प्रथम स्‍थान प्राप्‍त करने वाले 7 विद्यार्थियों को स्‍वर्ण पदक और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान हांसिल करने वाले कुल 21 विद्यार्थियों को वरीयता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने बताया कि विश्‍वविद्यालय में वर्तमान 5 विभाग हैं। जिनमें मीडिया अध्‍ययन, इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया, जनसंपर्क एवं विज्ञापन, न्‍यू मीडिया और विकास संचार में दो वर्षीय स्‍नात्‍कोत्‍तर पाठ्यक्रम संचालित हैं। पत्रकारिता और जनसंचार में तीन वर्षीय स्‍नातक पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्‍न विभागों के अंतर्गत स्‍ववित्‍तपोषित स्‍नातकोत्‍तर डिप्‍लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। पत्रकारिता और जनसंचार के विभिन्‍न क्षेत्रों में 13 शोधार्थी पीएचडी कर रहे हैं। आपको बता दें कि हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना राजस्‍थान विधानमण्‍डल के अधिनियम, 2019 के तहत की गई थी। यह पत्रकारिता और जनसंचार की शिक्षा के लिए समर्पित राज्‍य का इकलौता और देश का तीसरा राज्‍य वित्तपोषित विश्‍वविद्यालय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+