Rajasthan: अगस्त क्रांति के अवसर पर पैदल तिरंगा यात्रा निकालेगी कांग्रेस, पीसीसी चीफ डोटासरा ने कही यह बात
जयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अगस्त क्रांति के उपलक्ष में 9 अगस्त को प्रत्येक जिले में तिरंगे झंडे के साथ पैदल यात्रा निकालेगी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने यह जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाएं खत्म हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है। डोटासरा ने कहा कि 9 अगस्त को क्रांति दिवस के उपलक्ष में प्रत्येक जिले में तिरंगे झंडे के साथ 75 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। 15 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मेलन करेंगे। हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता 75 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। हम एक संदेश देंगे कि तिरंगे की आन, बान, शान में जो हमारे महापुरुष शहीद हो गए। जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहादत दी और यातनाएं सहकर देश को आजादी दिलाई।

संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही मोदी सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस आजादी को लोकतंत्र को संविधान को खतरा पैदा हो गया है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही है। लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र पर रोजाना हमले हो रहे हैं। हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए सरकारें गिराई जा रही है। ईडी सीबीआई इनकम टैक्स से राजनीतिक प्रतिशोध का आधार बनाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विपक्षी दलों को परेशान किया जा रहा है। चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। देश की जनता यह सब देख रही है। लोकतंत्र पर हमला बोला जा रहा है। पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर ईडी कार्रवाई कर रही है।

बड़ा मुद्दा बन चुकी है महंगाई
डोटासरा ने कहा कि महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा बन गई है। बढ़ती महंगाई के कारण गरीब को दो वक्त की रोटी मिलना दूभर हो गया है। पेट्रोल,-डीजल, आटा, दाल या फिर चावल सभी चीजों पर महंगाई ने कब्जा कर लिया है। बढ़ती महंगाई से हर व्यक्ति दुखी है। डोटासरा ने कहा कि हद तो तब हो गई। जब मोदी सरकार ने आटा, पनीर और मखाने जैसी चीजों पर जीएसटी लगा दी। आटे पर पहली बार किसी सरकार ने टैक्स लगाया है तो वह मोदी सरकार है। भाजपा को महंगाई से कोई लेना देना नहीं है। दो करोड़ रोजगार की बात करने वाले थे 8 साल में 16 करोड़ नौकरियां देनी थी। लेकिन एक भी नौकरी नहीं दे पाए। रेलवे में नौकरी नहीं निकल रही है। बैंकों और एसएससी में नौकरियां नहीं निकल रही है। केंद्र सरकार के जितने भी विभाग हैं। उनमें नो वैकेंसी के बोर्ड लगे है। बेरोजगार परेशान हो चुके हैं। देश में अराजकता का माहौल है। देश के हालात दिनोंदिन खराब होती जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications