राजस्थान: सीएम गहलोत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं, महिला सशक्तिकरण के लिए की अपील

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है। किसी भी देश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। हमारी नारी शक्ति आज अपनी प्रतिभा के बल पर हर चुनौती का दृढ़ता से सामना कर सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, अपने कौशल एवं जज्बे के दम पर वे देश-प्रदेश में अपना लोहा मनवा रही है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए कदम

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश के कल्याण हेतु लिए जा रहे अधिकांश निर्णयों के केन्द्र में महिलाएं हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा एक हजार करोड़ रुपए की लागत से इन्दिरा महिला शक्ति योजना संचालित की गई थी। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इन्दिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, बैक टू वर्क योजना शुरू की गई है। महिलाओं के माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए उड़ान योजना चलाई जा रही है। इस वर्ष के बजट में महिला निधि के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उपलब्ध कराये जाने वाले एक लाख रुपए तक के ऋण पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिये जाने का प्रावधान भी किया गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और उन्नत एवं खुशहाल राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+