राजस्थान: सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर साधा निशाना, संजीवनी घोटाले को लेकर कही यह बात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इथियोपिया मैं जो पैसा लगाया है। वह पैसा जनता से लूटा हुआ है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि अफ्रीकी देश इथियोपिया मैं जो पैसा लगाया है। वह पैसा लूटा हुआ है। वह जनता को बताएं कि यह पैसा आया कहां से। ये जनता को आकर क्यों नहीं बता रहे। जब संजीवनी से पीड़ित लोग तीन बार मेरे से मिल चुके हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि मंत्री जी घबरा गए हैं। क्योंकि सीधा आरोप उनके और उनके परिवार पर लगा है। सीएम गहलोत मंगलवार को जोधपुर में कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने गजेंद्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाए हैं तो उन्होंने मेरे ऊपर मानहानि का मुकदमा कर दिया। मैंने सर्च किया संजीवनी से पीड़ित 2 लाख परिवार है। जिनका पैसा डूब गया है। मेरे खिलाफ मानहानि का केस लगाया है। यह मुद्दा बनेगा तो दबाव बढ़ेगा और प्रधानमंत्री का प्रेशर इन पर बढ़ेगा तो पैसे आने की संभावना बढ़ जाएगी। मैं तो यही सोच कर चल रहा हूँ कि मेरे खिलाफ चाहे कुछ भी करें। लेकिन पैसा लौटाने के लिए आगे आएं।

राहुल गांधी को लेकर बोले सीएम गहलोत

इससे पहले बीकानेर में सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता निलंबन और केंद्र सरकार की तानाशाही के विरुद्ध बीकानेर के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आवाज बुलंद की गई है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और हर सत्याग्रही आज अधिनायकवाद के के खिलाफ खड़ा हो चुका है। सीएम गहलोत मंगलवार को बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने राजकीय डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश में लोकतंत्र जिंदा है। राहुल गांधी को बोलने की सजा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+