राजस्थान: राइट टू हेल्थ बिल पर बोले सीएम गहलोत, कहा "डॉक्टर्स का काम बिजनेस नहीं सेवा है"
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के 75वीं वर्षगांठ पर राइट टू हेल्थ बिल को लेकर कहा कि यह काम बिजनेस नहीं सेवा है। बिल का विरोध कर रहे चिकित्सकों को यह समझना चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम गहलोत ने डॉक्टर्स को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स का काम बिजनेस नहीं सेवा है। सीएम गहलोत ने कहा कि हम जल्द ही राइट टू हेल्थ बिल ला रहे हैं। कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल विरोध कर रहे है। उन्हें समझना चाहिए। यह बिजनेस नहीं है। सेवा है। हमने समझाने का प्रयास किया है। क्योंकि यह उनका कर्तव्य है। यहां एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में आयोजित हुए उद्घाटन और सम्मान समारोह में सीएम अशोक गहलोत के साथ चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, चिकित्सा शिक्षा सचिव टी रविकांत,आरयूएचएस के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी शामिल हुए।
एसएमएस ने कोविड में बेहतरीन काम किया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह संस्थान इतिहास बना चुका है। 75 साल का सफर पूरा करते हुए यहां तक पहुंचे हैं। सभी बैच के लोगों को गर्व महसूस हो रहा है। क्योंकि एसएमएस ने काम ही ऐसा किया है। कोविड में भी एसएमएस ने शानदार काम किया है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि एसएमएस की जितनी प्रशंसा की जाए उतना कम है। सरकार के विजन की बदौलत अब सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज है। मेडिकल क्षेत्र में पिछले चार साल में काम हुआ। उतना देश के किसी राज्य में नहीं हुआ। अब तो राजस्थान से बाहर भी चिरंजीवी योजना से निशुल्क इलाज हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications