राजस्थान: सीएम गहलोत ने किया मानहानि के दावे का स्वागत, कहा "अब यह मामला राष्ट्रीय मुद्दा बनेगा"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मानहानि का दावा किया है। सीएम गहलोत ने इस मामले को लेकर कहा कि वे इसका स्वागत करेंगे। इससे यह मामला राष्ट्रीय मुद्दा बनेगा।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा मानहानि के दावे पर कहा कि वह संजीवनी सहकारी समिति घोटाले के संबंध में केंद्रीय मंत्री शेखावत द्वारा उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करने के कदम का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे यह मुद्दा कम से कम राष्ट्रीय स्तर पर तो लाया जा सकेगा। उन्होंने शेखावत के खिलाफ अपने आरोपों को बरकरार रखते हुए कहा कि वह घोटाले और मामले के आरोपी हैं। एक मंत्री होने के नाते शेखावत को इस पर शर्म आनी चाहिए।

संजीवनी घोटाला राष्ट्रीय मुद्दा बनेगा

सीएम गहलोत ने शेखावत द्वारा दिल्ली में मानहानि का मामला दायर करने के सवाल पर कहा कि मैं इसका स्वागत करूंगा। इससे मामले में तेजी आएगी और इससे उन पीड़ितों को मदद मिलेगी। जिन्होंने घोटाले में पैसा गंवाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मामले में सहयोग करने को तैयार है। गहलोत ने कहा कि अगर शेखावत द्वारा उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया जाता है। तो इससे पीड़ितों को मदद मिलेगी। क्योंकि घोटाले का मामला एक राष्ट्रीय मुद्दा बन जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि इस तरह का घोटाला करने वाला केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री है।

प्रवर्तन निदेशालय करे मामले की जांच

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संज्ञान में आए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखा है। लेकिन ईडी इस मामले को अपने हाथ में नहीं ले रही है। गहलोत ने कहा कि संपत्ति को कुर्क करने का अधिकार ईडी के पास है और राज्य पुलिस एसओजी आरोपी की संपत्ति जब्त नहीं कर सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+