राजस्थान: प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर जयपुर लौटे सीएम गहलोत, जोधपुर में कई कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना तीन दिवसीय दौरा खत्म कर सोमवार को जयपुर लौट आए हैं। सीएम गहलोत ने जोधपुर दौरे के दौरान अनेक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने भारत जोड़ो यात्री और नन्हीं क्रिकेटर से मुलाकत की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अपना तीन दिवसीय दौरा खत्म कर दोपहर बाद जयपुर लौट आए हैं। सीएम गहलोत ने जोधपुर दौरे के दौरान पाली रोड स्थित व्यास कैंपस में रहा। यहां सीएम गहलोत ने व्यास मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में शिरकत कर लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम गहलोत विशेष विमान से जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री गहलोत ने दौरे के दूसरे दिन अपने गृह क्षेत्र जोधपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्य कार्यक्रम उम्मेद स्टेडियम पर हुआ जहां वे महत्वाकांक्षी राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल फेज-तृतीय के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए।

ashok gehlot

भारत जोड़ो यात्री से की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कुछ दिन पहले निकली भारत जोड़ो यात्रा में जोधपुर निवास राम दयाल भाटी भी शामिल रहे थे। उन्होंने राहुल के साथ कई किलोमीटर तक का सफर तय किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को राम दयाल के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। सीएम गहलोत ने कहा कि देश को एकता, सद्भाव, प्रेम और समन्वय का संदेश देने के लिए राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इसी एकता यात्रा के महायज्ञ में राम दयाल भाटी भी बतौर यात्री शामिल हुए।

संजीवनी क्रेडिट घोटाले के पीड़ितों से की मुलाकात

सीएम गहलोत ने संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले के पीड़ितों से भी मुलाक़ात कर उनकी व्यथा सुनी। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को वैधानिक प्रक्रिया के अनुरुप न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+