राजस्थान: सीएम गहलोत ने की कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात, कर्मचारियों को किया आश्वस्त
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। सीएम गहलोत ने महासंघ को सामंत कमेटी और खेमराज कमेटी की सिफारिशों को शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया।

राजस्थान में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की 21 सूत्री मांग पर 2 दिन तक कार्मिक सचिव के कक्ष में वित्त सचिव के निर्देशन पर वार्ता के दो दौर चले। जिसमें महासंघ द्वारा 2 मार्च को विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को स्थगित करने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कर्मचारियों के जोश एवं आक्रोश को ध्यान में रखते हुए सचिव स्तर पर लिए गए निर्णय को मुख्यमंत्री से वार्ता कराए जाने की शर्त पर महासंघ ने अपना आंदोलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया। कार्मिक सचिव और वित्त सचिव ने वादा निभाते हुए 2 मार्च को महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता कराई। सचिव स्तर पर की गई वार्ताओं के लिए निर्णय में वित्त से संबंधित प्रमुख मांगे। जिसमें कर्मचारियों को लंबे समय से अटकी हुई वेतन विसंगतियों और भत्तों पर बनाई गई सामंत कमेटी और खेमराज कमेटी की सिफारिशों के अनुसार सार्वजनिक कर शीघ्र लागू करेगी। जिससे आम कर्मचारी को नगद भुगतान का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात का भरोसा दिलाया। साथ ही सीएम गहलोत ने आश्वासन भी दिया कि राज्य में जहां भी ठेका, संविदा, अन्य निविदा आदि पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को सीधे खाते में भुगतान कर नियमित नियुक्ति का लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों को नगद भुगतान में वृद्धि होगी। कर्मचारियों को वर्तमान में 3 पदोन्नति के स्थान पर 4 पदोन्नति का लाभ देने के महासंघ के प्रस्ताव को सरकार गंभीरता से विचार कर फैसला करेगी। इससे नए कर्मचारियों को नगद लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications