राजस्थान: सीएम गहलोत ने आवास पर आमजन से की मुलाकात, होली और धूलण्डी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंगलवार को धूलण्डी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आए लोगों से मुलाकात कर होली और धूलण्डी की बधाई दी। इस दौरान मौजूद लोगों लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सीएम गहलोत का आभार जताया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंगलवार को धूलण्डी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों एवं आमजन ने मुलाकात कर उन्हें होली व धूलण्डी की शुभकामनाएं दी। सीएम गहलोत ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उन्हें भी इस पावन अवसर की बधाई दी। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सीएम गहलोत का आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications