राजस्थान: सीएम गहलोत ने किया व्यास मेडिसिटी का उद्घाटन, कहा "स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में व्यास मेडिसिटी का उद्घाटन किया। सीएम गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान की परंपरा एवं संस्कृति संवेदनाओं वाली है। हमने हमेशा सेवा का भाव रखा है। इसी भाव से बढ़ते हुए राज्य सरकार मानवता की बेहतर सेवा के ध्येय की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का निरन्तर विस्तार कर रही है। गहलोत ने सोमवार को जोधपुर में व्यास मेडिसिटी के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि राज्य सरकार अपनी योजनाओं को निरन्तर मजबूत कर रही है।

ashok gehlot

सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि योजना के तहत अब बीमा कवर बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। स्वास्थ्य बीमा की इतनी बड़ी कवर राशि दुनिया के किसी भी देश में नहीं है। चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में बीमा राशि भी बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। अंग प्रत्यारोपण के लिए अब राज्य के बाहर स्थित अस्पतालों में भी पैकेज देना अनुमत किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। न्यूनतम पेंशन राशि 1 हजार रुपये की गई है। सामाजिक सुरक्षा के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है। भारत सरकार को पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा को लेकर एक समान कानून बनाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+