राजस्थान: जॉब फेयर में लाखों के पैकेज पाने वालों को सीएम गहलोत ने दिए ऑफर लेटर, जानिए किसे मिला कितना पैकेज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जॉब फेयर में लाखों रुपये के पैकेज प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ऑफर लेटर प्रदान किए।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आईटी डे के कार्यक्रम के दौरान जॉब फेयर में लाखों रुपये के पैकेज प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ऑफर लेटर प्रदान किए। इनमें राकेश सागर, पवन कुमार, सुमित पहाड़ी, निखिल एवं जेठाराम भाटी ने विभिन्न कंपनियों से 33 लाख रुपए, 30 लाख रुपए, 18 लाख रुपए, 9 लाख रुपए एवं 5 लाख रुपए वार्षिक पैकेज प्राप्त किए।जन आधार ई-वॉलेट लॉन्च मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को दिए जा रहे नकद राशि तथा गैर-नकद राशि के वाउचर्स के भुगतान के लिए जन आधार ई-वॉलेट लॉन्च किया। मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना गहलोत ने इस 'मुख्यमंत्री आश्रित सेवा योजना' का भी शुभारंभ किया। योजना के तहत राज्य सरकार आवागमन में असमर्थ लाभार्थियों को चिन्हित कर उनसे संपर्क करेगी। चिन्हित व्यक्तियों के पास सेवा प्रदायक को भेजकर उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के जरिये प्रदेश के दिव्यांग, वृद्ध, विधवा महिलाओं आदि आश्रित लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से घर बैठे जोड़ा जा सकेगा। जॉब फेयर में 33 लाख रुपये का पैकेज राजीव गांधी नॉलेज सर्विस एंड इनोवेशन हब का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने जोधपुर में स्थापित होने वाले 'राजीव गांधी नॉलेजसर्विस एंड इनोवेशन हब' का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया। यह संस्थान स्टार्टअप्स और सर्विस प्रोफेशनल्स को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ नए विचारों को धरातल पर उतारने के लिए आधारभूत ढांचा प्रदान करेगा। यह संस्थान प्लग एंड प्ले मॉडल पर आधारित होगा। नवाचार करने वाली महिलाओं के लिए अलग स्थान उपलब्ध होगा। राज्य सरकार के अधिकारियों को प्रशासन में आईटी नवाचारों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री ने ई-गवर्नेंस राजस्थान अवार्ड से सम्मान दिया। निजी क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग में बेहतर कार्य करने वाले स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों को राजीव गांधी इनोवेशन चैलेंज सम्मान प्रदान किया। विजेताओं को 6.1 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+