राजस्थान: सीएम गहलोत ने की पवन खेड़ा को विमान से उतारने की निंदा, घटना को बताया भाजपा की बौखलाहट
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली में विमान से नीचे उतारे जाने की घटना की निंदा की है। सीएम गहलोत ने इसे भाजपा की बौखलाहट करार दिया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली में विमान से नीचे उतारे जाने की घटना की निंदा की है। सीएम गहलोत ने इसे भाजपा की बौखलाहट करार दिया है। सीएम गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट किया कि दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया। ऐसी कौन सी आपात स्थिति थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर ऐसा किया।

महाधिवेशन को बाधित करना चाहती केंद्र सरकार
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पहले ईडी ने रायपुर में छापेमारी की। अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के विमान से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं। देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्या देश में कानून का कोई राज है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications