राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा "डेढ़ महीने में देंगे 50 हजार नौकरियां"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने पेपर लीक व शिक्षक भर्ती परीक्षा जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में साढ़े तीन से चार लाख लोगों को नौकरी दी है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इस दौरान सीएम गहलोत ने पेपर लीक व शिक्षक भर्ती परीक्षा पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में साढ़े तीन से चार लाख लोगों को नौकरी दी है। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कानून लाकर उनके मकान ध्वस्त करने जैसी कार्रवाई भी की है। उन्होंने कहा हाल में चल रही परीक्षाओं से 50 हजार लोगों को आगामी एक से डेढ महीने में नौकरी मिल जाएगी। सीएम ने इस दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी, सेनेट्री नेपकिन व ओपीएस जैसी योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाई।

धर्म के नाम पर देश को बाँट रही केंद्र सरकार

फतेहपुर के रोलसाबसर में विधायक हाकम अली के यहां निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद कहा कि लोकतंत्र में सत्ता विपक्ष की बातों पर ध्यान देकर उसे गंभीरता से लेती है। लेकिन दुर्भाग्य से देश में फासिस्ट सरकार आ गई है। जिसे देश की चिंता नहीं है। धर्म के नाम पर राजनीति करने के साथ वह देश को जाति में बांट रही है। आगे कहा कि दुनिया के मुल्क गवाह है कि जिसने भी धर्म के नाम पर राजनीति की वह हिटलर की तरह एक बार तो प्रसिद्ध हो गए। लेकिन बाद में वे बर्बाद हुए। बोले, हमारे देश की संस्कृति, परंपरा व सभ्यता गौरवशाली है। जिसमें सभी धर्मों के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए मिलकर रहते हैं। ऐसे माहौल को बिगाडऩे का काम किया जा रहा है। पत्रकार, लेखक व साहित्यकारों को भी दबाया जा रहा है। राजस्थान में आगामी चुनावों पर उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रबंधन व योजनाओं से राजस्थान सरकार ने देश में बड़ा उदाहरण पेश किया है। ऐसे में उन्हें लगता है कि उनकी सरकार फिर से बनेगी। कहा कि हालांकि पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह जैसे भाजपा नेता रोड शो जैसे कार्यक्रमों से माहौल बनाएंगे। लेकिन अब जनता उनके हथकंडों को समझ गई है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+