राजस्थान : IPL 2019 के मैदान से CM गहलोत ने साधा PM मोदी पर निशाना, 'चौकीदार' पर कही बड़ी बात

Jaipur News, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Elections 2019) के बीच नेताओं के जुबानी तेवर तेज हो गए हैं। ऐसे में राजस्थान सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम के आगे चौकीदार लगा देने से कोई चौकीदार नहीं बन जाता है। पिछले 5 साल में पीएम चौकीदारी में फेल रहे हैं।

Rajasthan Cm ashok Gehlot Says Pm Narendra Modi fail in Chowkidari

दरअसल, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (RR vs KXIP) के बीच सोमवार को आईपीएल 2019 (IPL 2019) का पहला मैच हुआ। मैच देखने के लिए सीएम अशोक गहलोत पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग हवा में उड़ रहे हैं और जनता आने वाले समय में इनको सबक सिखा देगी।

ये भी पढ़ें : 'PM मोदी को फिल्म एक्टर होना चाहिए था ताकि लोग उनकी एक्टिंग से होते खुश'-गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि बेरोजगारों को नौकरी देने में चौकीदार फेल है। नोटबंदी द्वारा आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने में भी चौकीदार पास नहीं हुआ। महंगाई रोकने में भी चौकीदार का नतीजा सबको पता है। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने किस क्षेत्र में चौकीदारी की है।

जोधपुर में भी सकते हैं आईपीएल मैच

जोधपुर। सीएम अशोक गहलोत राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों से मिले। गहलोत ने गुलाबीनगर में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर खुशी जताई और कहा कि जोधपुर में भी आईपीएल मैचों का आयोजन हो इसके लिए राजस्थान रॉयल्स और आरसीए के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। जोधपुर में संभावनाएं तलाशी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम (Barkatullah Khan stadium in Jodhpur) में दो इंटरनेशनल वनडे हो चुके हैं। पहला वनडे 8 दिसंबर, 2000 को भारत-जिम्बाब्वे और दूसरा वनडे 21 नवंबर, 2002 को भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुआ था। तब गहलोत ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। यह गहलोत का तीसरा कार्यकाल है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जोधपुर में आईपीएल मैच हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+