राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
जयपुर, 2 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब हो गई है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वायरल इनफेक्शन की शिकायत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अगले दो-तीन दिन आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने पर उनके आगामी 3 और 4 अगस्त के उदयपुर, आबूरोड और अहमदाबाद के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications