राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दौसा में पीएम मोदी के कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल, सीएम ने दिए यह संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करने के लिए दौसा आ रहे हैं। सीएम गहलोत ने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करने के लिए दौसा आ रहे हैं। जहां एक्सप्रेस वे लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांदीकुई में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम से दूरी बनाए जाने के संकेत दिए हैं। इसके बाद भाजपा ने सीएम गहलोत और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता और पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भी राजनीति कर रहे हैं।

ashok gehlot

सीएम गहलोत को दिया गया आमंत्रण

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र शामिल होंगे। वहीं सीएम गहलोत को भी आमंत्रण दिया है। लेकिन सीएम गहलोत ने कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया है। विधानसभा में शुक्रवार को बजट भाषण के दौरान भी सीएम गहलोत ने साफ कर दिया था कि वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। क्योंकि सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है। सीएम गहलोत ने यह भी कहा था मैं अगर कार्यक्रम में जाता तो ईस्टर्न कैनल परियोजना का मुद्दा उठाता। भाजपा और केंद्र सरकार के लोग नहीं चाहते थे कि मैं इस कार्यक्रम में जाऊं। इसीलिए इस कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम की जगह राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया है। कार्यक्रम की बागडोर भाजपा के नेताओं ने अपने हाथ में ले रखी है। ऐसे में कार्यक्रम में शामिल होना किस हद तक सही है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जब कार्यक्रम में राज्यपाल शामिल हो रहे तो मुख्यमंत्री गहलोत को इस कार्यक्रम में आने में क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं सीएम गहलोत खुद राजनीति कर रहे हैं। कार्यक्रम में आने की वजह बिना बात इस को तूल देने का कार्य कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+