राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा केंद्र पर निशाना, इन मुद्दों को लेकर केंद्र को घेरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने सोमवार को कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, तनाव और हिंसा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने सोमवार को कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, तनाव और हिंसा का माहौल ऐसे मुद्दे हैं। जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गहलोत ने सीकर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में भयंकर महंगाई है। बेरोजगारी, तनाव और हिंसा का माहौल है। प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई का दुरूपयोग हो रहा है। न्यायपालिका और चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहे है। अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। सभी मुद्दे बड़े महत्व के हैं। उनकी ड्यूटी थी कि वो इन पर ध्यान देते। जब विपक्ष कोई एक्ट करता है। चाहे धरना दो, प्रदर्शन करो, यात्रा करो। जैसे राहुल गांधी ने की थी। गहलोत ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ये ऐसे फासीवादी लोगों ने लोकतंत्र का मुखौटा पहन कर यह सरकार बना ली है। जिनका लोकतंत्र में कोई यकीन नहीं है। ये लोग अब उसी ढंग का एक्ट कर रहे हैं।

धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे

सीएम गहलोत ने कहा कि इनको चिंता ही नहीं है कि देश में क्या हो रहा है। धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कई मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो चुके हैं। देश के अंदर आप लोगों और हम लोगों को मालूम नहीं है। वो तो उपमुख्यमंत्री है। इसलिये हमको मालूम पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी कितनी ही घटनाएं है। जहां पत्रकार, लेखक, साहित्यकार जेलो में बंद हैं। क्या हो रहा है देश के अंदर। यह आम जनता को सोचना पड़ेगा। खाली आप मोदी और धर्म के भाव में चलोगे तो नुकसान देश का होगा। कभी ना कभी उनका खुद का भी होगा। गहलोत ने अपनी सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य पहलूओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी चर्चा देश भर में हैं। राजस्थान ने देशभर में एक उदाहरण पेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+