राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को सौगात, इन शहरों में बनाई नगर पालिका

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी साल में राजस्थान के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंंने एक के बाद एलान कर प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के प्रयास किए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी साल में राजस्थान के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंंने एक के बाद एलान किए हैं। उन्होंने बजट के रिप्लाई में 8 नई नगरपालिका बनाने और खैरथल, नीमकाथाना नगर पालिका को नगर परिषद बनाने की घोषणा की है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में इस चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नें एक के बाद बड़ी-बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने बजट बहस के रिप्लाई में 8 नई नगरपालिका बनाने और खैरथल, नीमकाथाना नगर पालिका को नगर परिषद बनाने का ऐलान किया। प्रदेश में नई नगर पालिका खोलने की मांग लम्बे समय से उठ रही थी। मुख्यमंत्री ने बजट रिप्लाई में 8 नई नगरपालिका खोलने का तोहफा तो दिया ही है साथ ही चुनावी दाव भी खेला है।

ashok gehlot

इन इलाकों को बनाया नगरपालिका

विधानसभा में सीएम सीएम गहलोत ने केकड़ी के सावर, रामगढ़ के नौगांवा, बूंदी के देई कस्बें को, दौसा लवाना, सवाईमाधोपुर के खेरनी, फागी दूदू, वाटिका जयपुर, दूनी उनियारा, वल्लवनगर उदयपुर को नगर पालिका बनाने की घोषणा की है। इन इलाकों के लोग लगातार राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से नगरपालिका बनाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने भी सीएम अशोक गहलोत से इन इलाकों को नगर पालिका बनाने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+