राजस्थान : मंत्रिमंडल विस्तार को राहुल गांधी की भी मंजूरी, इन तीन मंत्रियों की विदाई तय
जयपुर, 17 नवंबर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार 21 संभवतया 21 या 22 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राहुल गांधी ने राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार 2021 को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को जयपुर के एक कार्यक्रम में खुद सीएम अशोक गहलोत संकेत दे चुके हैं कि राजस्थान में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

तीन मंत्रियों की विदाई तय
मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के बीच लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि कौनसे मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी होगी और किसे एंट्री मिलेगी। राजनीति के जानकारों की मानें तो तीन मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है।
इनकी हो सकती है छुट्टी
खबर यह भी है कि एक व्यक्ति एक पद की नीति के दायरे में आने के कारण राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का मंत्रिमंडल से बाहर होना तय है।
गहलोत-पायलट खेमे से पांच-पांच मंत्री
इन मंत्रियों की विदाई के साथ ही 12 पद खाली हो जाएंगे। राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार 2021 में सारे खाली पद एक साथ की बजाय सिर्फ नौ दस पद भरे जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि अशोक गहलोत व सचिन पायलट खेमे से पांच-पांच नाम होंगे। पायलट खेमे से विधायक बनने वालों को बड़े महकमों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
40 राजनीतिक नियुक्तियां भी होंगी
बता दें कि राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही 40 राजनीतिक नियुक्तियां भी की जाएंगी। हालांकि राजनीतिक नियुक्तियों की सूची मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति से पहले तय हो चुकी थी। सारी नियुक्तियां चार चरणों में होगी।












Click it and Unblock the Notifications