राजस्थान : पहले कैबिनेट विस्तार, फिर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, 118 MLA से मिलने माकन जयपुर पहुंचे

जयपुर, 28 जुलाई। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का कैबिनेट विस्तार लगभग तय माना जा रहा है। खबर है कि पहले कैबिनेट का विस्तार होगा और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इधर, राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन विधायकों से आज वन टू वन मुलाकात करेंगे। सबसे पहले जयपुर के विधायकों से बात कर रायशुमारी करेंगे। माकन देर रात दिल्ली से जयपुर पहुंचे हैं। यहां पर 28 व 29 जुलाई को 118 से मुलाकात करेंगे। इनमें गहलोत समर्थक 13 विधायक व निर्दलीय भी शामिल हैं। एक विधायक के साथ 6 से 7 मिनट बात करेंगे।

Rajasthan cabinet expansion Ajay Maken reached Jaipur to meet 118 MLA

Recommended Video

    Ashok Gehlot Cabinet Expansion: Rajasthan पहुंचे Ajay Maken, MLAs से करेंगे मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    विधायकों से रायशुमारी से पहले माकन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात करने उनके निवास पर पहुंचे। उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि आज जो रायशुमारी होगी उससे सत्ता और संगठन को लेकर अजय माकन को प्रदेश की स्थिति के बारे में बेहतर पता लगेगा।

    गौरतलब है कि आज होने वाली रायशुमारी में अजय माकन और संबंधित विधायक के अलावा कोई भी दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा। अजय माकन कुछ भी लिखित में नहीं लेंगे। वह सीधे विधायकों से बात उनका फीडबैक लेंगे।

    बता दें कि शुरुआत में जयपुर संभाग के विधायकों से रायशुमारी की जाएगी। इनमें सबसे पहले जयपुर जिले के विधायकों को मौका मिलेगा। आज होने वाली प्राइमरी मीटिंग में भाग लेने के लिए जयपुर से मुख्य सचेतक महेश जोशी, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर, विधायक आलोक बेनीवाल, कांग्रेस विधायक अमीन कागजी, इंद्राज गुर्जर, वेद प्रकाश सोलंकी, गोपाल मीणा, गंगा देवी और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी विधानसभा पहुंच चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+