Gehlot Cabinet Expansion की इनसाइड स्टोरी, जानिए किसकी हो सकती है छुट्टी, कौन बन सकता है मंत्री?

जयपुर, 27 जुलाई। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। तारीख अभी तय नहीं हुई है, मगर माना जा रहा है अगले माह यानी अगस्त में कैबिनेट विस्तार होगा। राजस्थान की सियासत के जानकारों का मानना है कि राजस्थान कैबिनेट विस्तार 2021 में अगर सीएम अशोक गहलोत की चली तो एक-दो मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी होना तय है। जबकि सचिन पायलट अड़ गए तो एक दो की बजाय 6-7 मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है।

आलाकमान की चली तो ये होगा

आलाकमान की चली तो ये होगा

कहा तो यह भी जा रहा है कि अगर राजस्थान सरकार के इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में ना तो सीएम अशोक गहलोत की चले और ना ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की। कांग्रेस आलाकमान राजस्थान मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर कुछ तय करे तो कई मंत्री नप सकते हैं।

डोटासरा खुद बोले-'दो पांच दिन का ही मेहमान हूं'

राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है। खुद गोविंद सिंह डोटासरा इस तरह के संकेत दे रहे हैं। डोटासरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे वे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष डीपी जारोली से कह रहे हैं कि 'मेरे पास एक घंटे फाइल नहीं रुकेगी। आप सोमवार को आ जाओ। एक मिनट में निकाल दूंगा, जितनी कहोगे। मैं दो पांच दिन का ही मेहमान हूं। मुझसे जो कराना है करा लो'

अजय माकन हर विधायक से करेंगे बात

अजय माकन हर विधायक से करेंगे बात

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस हाईकमान की खास नजर है। इसकी एक वजह अशोक गहलोत व सचिन पायलट गुट के बीच सालभर से जगजाहिर हो रहा मनमुटाव भी है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन हाल ही राजस्थान आए थे। पायलट व उनके समर्थक विधायकों से भी चर्चा की थी। अब माकन 28-29 जुलाई को राजस्थान आएंगे और हर विधायक से बात करके मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देंगे।

 इन मंत्रियों की कुर्सी संकट में

इन मंत्रियों की कुर्सी संकट में

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट विस्तार में गहलोत व पायलट की बजाय हाईकमान की चली और फेरबदल का आधार परफॉर्मेंस-पॉलिसी बनी तो कई मंत्रियों की कुर्सी संकट में है। इनमें छह मंत्रियों का नाम प्रमुख है।

1. गोविंद डोटासरा, शिक्षा राज्य मंत्री
2. उदयलाल आंजना, सहकारिता मंत्री
3. ममता भूपेश, महिला बाल विकास
4. भजनलाल जाटव, गृह राज्य मंत्री
5. प्रमोद जैन भाया, खान मंत्री
6. सुखराम विश्नोई, वन मंत्री

 ये हो सकते हैं राजस्थान के नए मंत्री

ये हो सकते हैं राजस्थान के नए मंत्री

राजस्थान मंत्रिमंडल में अभी नौ वैंकेसी हैं। अगर कैबिनेट विस्तार में आलाकमान की बजाय अशोक गहलोत और सचिन पायलट अपनी-अपनी चलाने में सफल रहे तो सचिन पायलट गुट के 3 और अशोक गहलोत गुट के 7 विधायकों का मंत्री बनना तय है।

पायलट गुट
1. बृजेंद्र ओला
2. मुरारी लाल मीणा
3. दीपेंद्र सिंह

गहलोत गुट

4. महेश जोशी
5. राजकुमार शर्मा
6. खिलाड़ी लाल
7. गोविंद राम
8. शकुंतला रावत
9. साफिया जुबेर
10. जितेंद्र सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+