राजस्थान उपचुनाव 2021 परिणाम अपडेट : सुजानगढ़ व सहाड़ा में कांग्रेस, राजसमंद में भाजपा ने बनाई बढ़त
जयपुर, 2 मई। राजस्थान उपचुनाव 2021 की मतगणना जारी है। कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में दिन चढ़ने के साथ-साथ तस्वीर साफ होती दिखाई दे रही है, मगर अभी भी अंतिम नतीजे घोषित होने में वक्त लगेगा। राजस्थान की तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। एक पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

सुजानगढ़ उपचुनाव 2021 परिणाम
चूरू जिले की सुजानगढ़ सीट पर 11 राउंड की मतगणना हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार ने बढ़त बना रखी है। मनोज कुमार 11160 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि यहां भाजपा की बजाय आरएलपी प्रत्याशी सीताराम नायक दूसरे नंबर पर चल रहा है।
राजसमंद उपचुनाव 2021 परिणाम
राजसमंद उपचुनाव 2021 में 15 राउंट के वोट गिने जा चुके हैं। यहां पर भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी आगे चल रही हैं। कांग्रेस तनसुख बोहरा दूसरे नंबर पर हैं। दीप्ति ने 1695 मतों से बढ़त बना रखी है।
सहाड़ा उपचुनाव 2021 परिणाम
भीलवाड़ा की सहाड़ा सीट के उपचुनाव 2021 में 12 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां कांग्रेस की गायत्री 16532 से बढ़त बना रखी है। दूसरी नंबर पर भाजपा के रतनलाल जाट हैं।

कहां कहां हुए थे उपचुनाव
बता दें कि राजस्थान के राजसमंद, भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा और चूरू जिले की सुजानगढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। तीनों ही सीटों पर 17 अप्रैल को वोट डाले गए थे।
राजस्थान उपचुनाव के प्रत्याशी
सहाड़ा सीट
भाजपा से रतनलाल जाट और कांग्रेस से गायत्री देवी
सुजानगढ़ सीट
भाजपा से खेमाराम मेघवाल और कांग्रेस से मनोज मेघवाल
राजसमंद सीट
भाजपा दीप्ति माहेश्वरी और कांग्रेस से तनसुख बोहरा
इन विधायकों की मौत से खाली हुई सीटें
तीनों सीटों विधायकों की मौत की वजह से खाली हुई थी। राजसमंद सीट पर भाजपा की दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की पुत्री दीप्ति माहेश्वरी, कांग्रेस ने दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी गायत्री देवी को सहाड़ा और दिवंगत कैबिनेट मंत्री भंवर लाल मेघवाल के पुत्र मनोज मेघवाल को सुजानगढ़ से मैदान में उतारा गया है।
60 फीसदी लोगों ने डाले थे वोट
बता दें कि 17 अप्रैल को राजसमंद, सहाड़ा व सुजानगढ़ में पिछली बार के चुनाव की तुलना में 13 फीसदी कम वोटिंग हुई है। राजस्थान उपचुनाव 2021 में कुल 60.71 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि 2018 में 73 फीसदी वोटिंग हुई थी।
कहां-कितने प्रतिशत मतदान हुआ
राजस्थान उपचुनाव में सर्वाधिक 67.18 फीसदी मतदान राजसमंद, सुजानगढ़ में 59.20 फीसदी और हॉट सीट बनी सहाड़ा विधानसभा सीट पर सबसे कम 56.56 फीसदी वोट पड़े। 2018 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तों राजसमंद में 9.41 प्रतिशत, 13.29 प्रतिशत और सहाड़ा में 17 फीसदी वोटिंग कम हुई है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications