Rajasthan Budget 2023: तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज, छात्रों का 75 KM तक का सफर मुफ्त
Rajasthan Budget 2023 Highlights in hindi: राजस्थान बजट में सीएम अशोक गहलोत ने चिरंजीवी योजना 25 लाख करने व 100 यूनिट तक फ्री बिजली समेत कई लोक लुभावनी घोषणाएं की हैं।

Rajasthan Budget 2023 Big Announcements : राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में 10 फरवरी को राजस्थान बजट 2023-24 पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इससे पहले बजट भाषण की शुरुआत में पुराना बजट पढ़े जाने को लेकर विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा भी किया। सीएम अशोक गहलोत के माफी मांगे जाने के बाद राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र कार्यवाही फिर से शुरू हुई।
राजस्थान बजट 2023 की बड़ी घोषणाएं
- 50 से बढ़ाकर 100 यूनिट बिजली फ्री
- सभी भर्तियों को निःशुल्क करने का ऐलान
- 200 करोड रुपए शिक्षा छात्रवृति पर
- शोध करने वाले छात्रों को 30 हज़ार महीने की मदद
- छात्रों को Electronic sctooy फ्री
- RTE के तहत 12 वी तक मिलेगा प्रवेश
- दु्र्घटना बीमा योजना 5 लाख से बढ़ाकर 10 रुपए करने की घोषणा
तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज
- राजस्थान के जालोर, राजसमंद व प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
- छात्रों को 75 किलोमीटर की यात्रा निशुल्क की सुविधा।
- जयपुर में एपीजे कलाम इंस्टिट्यूट खोला जाएगा। इसमें स्टार्टअप सहित अन्य कॉर्सेज करवाये जाएंगे।
- बच्चों को तनाव से बचाने के लिए जयपुर, जोधपुर और कोटा में साइकोलॉजिस्ट सेंटर का गठन।
- बाल वाहिनी और बसों में अनिवार्य कैमरे लगाए जाने की घोषणा।
राजस्थान में पुराना बजट? विपक्ष के आरोपों पर CM गहलोत ने बताया, 'आखिर कैसे और कहां हुई चूक'












Click it and Unblock the Notifications