Rajasthan Old Budget 2023: विपक्ष के आरोपों पर CM गहलोत ने बताया, 'आखिर कैसे और कहां हुई चूक'

Rajasthan Old Budget 2023: राजस्‍थान विधानसभा में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर पुराना बजट पढ़ने को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सदन की कार्यवाही दूसरी बार 15 मिनट के लिए स्‍थगित की गई।

Rajasthan budget 2023

Rajasthan Old Budget 2023: राजस्‍थान विधानसभा में साल 2023-24 का बजट लीक होने या पुराना बजट पढ़े जाने के विपक्ष के आरोपों पर खुद सीएम अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार सुबह 11 बजे राजस्‍थान विधानसभा में बजट भाषण शुरू होते हुए विपक्ष ने हंगामा कर दिया था, जिसके चलते पहले आधा घंटा और फिर 15 मिनट के लिए राजस्‍थान विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सॉरी बोलने के बाद विधानसभा की कार्रवाई फिर से शुरू हुई।

बजट लीक पर गहलोत ने क्‍या कहा?

बजट लीक पर गहलोत ने क्‍या कहा?

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विपक्ष केवल तभी कह सकता है जब बजट में मेरे हाथ में जो लिखा और सदन के सदस्यों को दी गई उसकी प्रतियों में कोई अंतर हो। अगर गलती से मेरे बजट की कॉपी में एक पन्ना जुड़ गया तो फिर बजट लीक होने की बात कैसे उठती है?

 बजट भाषण में क्‍या पुराना बोल गए सीएम अशोक गहलोत?

बजट भाषण में क्‍या पुराना बोल गए सीएम अशोक गहलोत?

बता दें कि सुबह 11 बजे बजट भाषण की शरुआत सीएम अशोक गहलोत ने रोजगार से की। उन्‍होंने कहा कि शहरों में भी रोजगार सुनिश्चित करने के लिए 'इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना' लागू करने की घोषणा करता हूं। इस पर 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कोविड से उत्‍पन्‍न परिस्थितियों का सामना करने में सहायता करने के लिए रोजगार दिवस 100 से बढ़ाकर 125 दिन करता हूं, जिस पर 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे' बजट भाषण की ये बातें राजस्‍थान बजट 2022 में भी लिखी हुई थी।

 नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने क्‍या आरोप लगाया?

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने क्‍या आरोप लगाया?

राजस्‍थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण 2023 शुरू किया तो भाजपा नेता व राजस्‍थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आरोप लगाया कि सीएम अशोक गहलोत पुराना बजट पेश कर रहे हैं। यह बजट पेश नहीं किया जा सकता। क्‍या यह बजट लीक हुआ था? इस पर सदन में जबरदस्‍त हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही दो बार स्‍थगित करनी पड़ी।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+