Rajasthan BJP Candidates Third list: राजस्‍थान BJP ने जारी की 3rd सूची, CM गहलोत के सामने किसे उतारा?

Rajasthan BJP Candidates 3rd list Name: राजस्‍थान भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्‍याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है।

BJP Candidates in Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्‍याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है, जिसमें 58 उम्‍मीदवारों को टिकट दिया गया है।इससे पहले भाजपा ने दो सूची जारी करते हुए पहली सूची में 41 और दूसरी सूची में 83 उम्‍मीदवार मैदान में उतारे थे। भाजपा के शेष रहे 76 उम्‍मीदवार तय करने के लिए बुधवार से दिल्‍ली में कोर कमेटी की बैठक में मंथन चल रहा था। इनमें सिर्फ 58 नामों पर ही मुहर लग पाई है। 20 सीटों पर अभी पेंच फंसा हुआ है। भाजपा ने जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है, जिनका मुकाबला सीएम व कांग्रेस प्रत्‍याशी अशोक गहलोत से होगा।

Rajasthan BJP Candidates Third list

9 अक्‍टूबर को चुनाव आचार संहिता लगने के कुछ घंटों बाद ही जारी भाजपा की पहली सूची में सात सांसदों को भी विधायक का टिकट दिया गया था, जिनमें मंडावा से झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार, जयपुर के झोटवाड़ा से सांसद राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधरनगर से राजसमंद सांसद दीया कुमारी, सवाई माधोपुर से राज्‍यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, सांचोर से जालोर सांसद देवजी पटेल, किशनगढ़ से अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी व तिजारा से अलवर सांसद बाबा बालकनाथ शामिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए एक चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को पांच राज्‍यों राजस्‍थान, मिजोरम, मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना व छत्‍तीसगढ़ के मतों की गिनती की जाएगी।

इधर, कांग्रेस भी छोटी-छोटी पांच सूची जारी कर चुकी है। राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों में से 156 पर उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। पांचवीं सूची बीती देर रात जारी की गई थी।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की पहली सूची के प्रत्‍याशी

1 जयदीप बिहाणी, गंगानगर
2 संजीव बेनीवाल, भादरा
3 ताराचंद सारस्‍वत, श्रीडूंगरगढ़
4 संतोष मेघवाल, सुजानगढ़
5 बबलू चौधरी, झुंझुनूं
6 नरेंद्र कुमार, मंडावा
7 विक्रम सिंह जाखल, नवलगढ़
8 शुभकरण चौधरी, उदयपुरवाटी
9 श्रवण चौधरी, फतेहपुर
10 सुभाष महरिया, लक्ष्‍मणगढ़
11 गजानंद कुमावत, दांतारामगढ़
12 हंसराज पटेल, कोटपूतली
13 प्रेमचंद बैरवा, दूदू
14 राज्‍यवर्धन राठौड़, झोटवाड़ा, जयपुर
15 दीया कुमारी, विद्याधरनगर जयपुर
16 चंद्रमोहन मीणा, बस्‍सी
17 बाबा बालकनाथ, तिजारा
18 देवीसिंह शेखावत, बानसूर
19 जयराम जाटव, अलवर ग्रामीण
20 जवाहर सिंह बेडम, नगर
21 बहादुर सिंह कोली, वैर
22 राजकुमारी जाटव, हिंडौन
23 हंसराज मीणा, सपोटरा
24 भागचंद डाकरा, बांदीकुई
25 रामबिलास मीणा, लालसोट
26 गजेंद्र मीणा, बामनवपास
27 किरोड़ी लाल मीण, सवाई माधोपुर
28 विजय बैंसला, देवली उनियारा
29 भागीरथ चौधरी, किशनगढ़
30 शत्रुघ्‍न गौतम, केकड़ी
31 अर्जुन लाल गर्ग, बिलाड़ा
32 बालाराम मूंड, बायतू
33 देवजी पटेल, सांचौर
34 नानालाल आहरी, खैरवाड़ा
35 बंशीलाल कटारा, डूंगरपुर
36 शंकर ढेचा, सागवाड़ा
37 सुशील कटारा, चौरासी
38 कृष्णा कटारा, बागीदौरा
39 भीमाभाई डामोर, कुशलगढ़
40 उदयलाल भडाणा, मांडल
41 लादूलाल पितलिया, सहाड़ा

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की दूसरी सूची के प्रत्‍याशी

1 बलवीर सिंह लूथरा, रायसिंह नगर
2 संतोष बावरी, अनूपगढ़
3 गुरदीप सिंह शहपीणी, सांगरिया
4 धमेंद्र मोची, पीलीबंगा
5 अभिषक मटोरिया, नोहर
6 जेठानंद व्‍यास, बीकानेर पश्चिम
7 सिद्धि कुमारी, बीकानेर पूर्व
8 सुमित गोदारा, लूणकरणसर
9 बिहारी लाल बिश्‍नोई, नोखा
10 राजेंद्र राठौड़, तारानगर
11 हरलाल सहारण, चूरू
12 अभिनेष महर्षि, रतनगढ़
13 संतोष अहलावत, सूरजगढ़
14 गोवर्धन वर्मा, धोद
15 प्रेमसिंह बाजौर, नीमकाथाना
16 झाबर सिंह खर्रा, श्रीमाधोपुर
17 रामलाल शर्मा, चौमूं
18 निर्मल कुमावत, फुलेरा
19 सतीष पूनिया, आमेर
20 कालीचरण सराफ, मालवीय नगर
21 भजन लाल शर्मा, सांगानेर
22 कैलाश चंद वर्मा, बगरू
23 रामावतार बैरवा, चाकसू
24 मंजीत धर्मपाल चौधरी, मुंडावर
25 हेमसिंह भडाना, थानागाजी
26 संजय शर्मा, अलवर शहर
27 शैलेश सिंह, डीग-कुम्‍हेर
28 शिवचरण कुश्‍वाहा, धौलपुर
29 जितेंद्र गोठवाल, खंडार
30 कन्‍हैया लाल चौधरी, मालपुरा
31 सुरेश सिंह रावत, पुष्‍कर
32 वासुदेव देवनानी, अजमेर उत्‍तर
33 अनिता भदेल, अजमेर दक्षिण
34 रामस्‍वरूप लांबा, नसीराबाद
35 शंकरसिंह रावत, ब्‍यावर
36 मंजू बाघमार, जायल
37 ज्‍योति मिर्धा, नागौर
38 लक्ष्‍मण राम मेघवाल, मेड़ता
39 सुमिता भींचर, मकराना
40 मानसिंह किनसरिया, परबतसर
41 विजय सिंह चौधरी, नावां
42 अभिनाश गहलोत, जैतारण
43 शोभा चौहान, सोजत
44 ज्ञानचंद पारख, पाली
45 पुष्‍पेंद्र सिंह राणावत, बाली
46 जोराराम कुमावत, सुमेरपुर
47 देवेंद्र जोशी, सूरसागर
48 महंत प्रताप पुरी महाराज, पोकरण
49 हमीरसिंह भायल, सिवाना
50 आदुराम मेघवाल, चौहटन
51 छगन सिंह राजपुरोहित, आहौर
52 जोगेश्‍वर गर्ग, जालोर
53 ओटाराम देवासी, सिरोही
54 समाराम गरासिया, पिंडवाड़ा आबू
55 जगसीराम कोली, रेवदर
56 प्रतापलाल गमेती, गोगुंदा
57 बाबूलाल खराड़ी, झाड़ोल
58 फूल सिंह मीणा, उदयपुर ग्रामीण
59 ताराचंद जैन, उदयपुर
60 अमृत लाल मीणा, सलूम्‍बर
61 कन्‍हैया लाल मीणा, धरियावद
62 गोपीचंद मीणा, आसपुर
63 मानशंकर निनामा, घाटोल
64 कैलाश चंद मीणा, गढी
65 नरपत सिंह राजवी, चित्‍तौड़गढ़
66 श्रीचंद कृपलानी, निम्‍बाहेड़ा
67 गौतम सिंह डाक, बड़ी सादड़ी
68 हेमंत मीणा, प्रतापगढ़
69 सुरेंद्र सिंह राठौड़, कुंभलगढ़
70 दीप्ति महेश्‍वरी, राजसमंद
71 कुंवर विश्‍वराज सिंह मेवाड़, नाथद्वारा
72 झब्‍बर सिंह सांखला, आसींद
73 विटठलशंकर अवस्‍थी, भीलवाड़ा
74 गोपीचंद मीणा, जहाजपुर
75 गोपाल लाल शर्मा, मांडलगढ़
76 अशोक डोगरा, बूंदी
77 हीरालाल नागर, सांगोद
78 संदीप शर्मा, कोटा दक्षिण
79 प्रताप सिंह सिंधवी, छाबड़ा
80 कालूराम मेघवाल, डग
81 वसुंधरा राजे, झालरापाटन
82 नरेंद्र नागर, खानपुर
83 गोविंद रानीपुरिया, मनोहर थाना

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की तीसरी सूची के प्रत्‍याशी

1 सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़

2 करणपुर से सुरेंद्र पाल सिंह
3 सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया
4 खाजूवाला से विश्‍वनाथ मेघवाल
5 कोलायत से पूनम कंवर भाटी
6 सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया
7 पिलानी से राजेश दहिया
8 खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर
9 सीकर से रतन जलधारी
10 खंडेला से सुभाष मील
11 विराटनगर से कुलदीप धनखड़
12 जमवारामगढ़ से महेंद्र पाल मीणा
13 हवामहल से बालमुकुंद आचार्य
14 किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह यादव
15 बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव
16 रामगढ़ से जय आहूजा
17 राजगढ़ लक्ष्‍मणगढ़ से बन्‍नाराम मीणा
18 कठूमर से रमेश खिंची
19 कामां से सुश्री नौक्षम चौधरी
20 नदबई से जगत सिंह
21 बयाना से बच्‍चू सिंह बंशीवाल
22 बसेड़ी से सुखराम कोली
23 करौली से दर्शन सिंह गुर्जर
24 महुवा से राजेंद्र मीणा
25 सिकराय से विक्रम बंशीवाल
26 दौसा से शंकरलाल शर्मा
27 गंगापुर से मानसिंह गुर्जर
28 निवाई से रामसहाय वर्मा
29 टोंक से अजीत सिंह मेहता
30 लाडनू से करणी सिंह
31 डीडवाना से जितेंद्र सिंह जोधा
32 खींवसर से रेवत राम डांगा
33 डेगाना से अजय सिंह किलक
34 मारवाड़ जंक्‍शन से केसाराम चौधरी
35 फलौदी से पब्‍बाराम बिश्‍नोई
36 लोहावट से गजेंद्र सिंह खींवसर
37 ओसियां से भैराराम चौधरी
38 भोपालगढ़ से कंसा मेघवाल
39 सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़
40 जोधपुर से अतुल भंसाली
41 लूणी से जोगाराम पटेल
42 जैसलमेर से छोटू सिंह भाटी
43 गुढा मालानी से केके बिश्‍नोई
44 भीनमाल से पूराराम चौधरी
45 रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल
46 वल्‍लभनगर से उदयलाल डांगी
47 बांसवाड़ा से धनसिंह रावत
48 कपासन से अर्जुन लाल जीनगर
49 बेंगू से सुरेश धाकड़
50 भीम से हरिसिंह चौहान
51 शाहपुरा से लालाराम बैरवा
52 हिंडौली से प्रभु लाल सैनी
53 केश्‍वरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल
54 लाडपुरा से कल्‍पना देवी
55 रामगंज मंडी मदन दिलवार
56 अंता कंवर लाल मीणा
57 किशनगंज से ललित मीणा
58 बारां अटरू से सारिका चौधरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+