राजस्थान : BJP प्रदेशाध्यक्ष के सतीश पूनिया के लेटर के बाद पूर्व CM वसुंधरा राजे का ऑडियो वायरल

जयपुर, 3 जुलाई। राजस्थान के सियासत में लेटर बम के बाद ऑडियो की एंट्री हुई है, जो कथित तौर पर भाजपा की दिग्गज नेता व पूर्व राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया का बताया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पूनिया का 22 साल पुराने लेटर के बाद अब राजे का यह 1 मिनट 59 सेकंड का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    राजस्थान : BJP प्रदेशाध्यक्ष के सतीश पूनिया के लेटर के बाद पूर्व CM वसुंधरा राजे का ऑडियो वायरल
    वसुंधरा राजे व ताराचंद के बीच बातचीत

    वसुंधरा राजे व ताराचंद के बीच बातचीत

    राजस्थान कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा भी कई गुटों में बटीं हुई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खेमा अपने आप को मजबूत करता नजर आ रहा है। कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान वसुंधरा राजे समर्थक मंच की ओर से कई कार्य किए गए। उसी दौरान इस मंच के जोधपुर जिलाध्यक्ष ताराचंद व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे मंच की ओर से सामाजिक सरोकार के कार्य जारी रखने की बात कह रही हैं।

    पूर्व जिलाध्यक्ष पवन आसोपा ने कही यह बात

    पूर्व जिलाध्यक्ष पवन आसोपा ने कही यह बात

    युवामोर्चा बीजेपी जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन आसोपा बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कोरोना महामारी में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी सोच के साथ मंच द्वारा ये कार्य किए गए थे। इन्हीं को लेकर पूर्व सीएम राजे व ताराचंद के बीच बातचीत हुई थी। ऑडियो में ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

    वायरल ऑडियो में वसुंधरा राजे और राजे समर्थक मंच के जिलाध्यक्ष की बातचीत

    वायरल ऑडियो में वसुंधरा राजे और राजे समर्थक मंच के जिलाध्यक्ष की बातचीत

    ऑपरेटर : ताराचंदजी शर्मा जी बोले रहे हैं?

    तारांचद शर्मा: हां मैडम
    वसुंधरा राजे : हां, ताराजी बोलिए
    ​​​ताराचंद शर्मा :ताराचंद शर्मा बोल रहा हूं, मैडम, जिलाध्यक्ष वसुंधरा राजे मंच से जीतूजी और अंनत जी से जुड़ा हुआ हूं। आज हमारे कार्यक्रम हुए। पवन आसोपाजी ने बहुत अच्छा कार्यक्रम किया।

    वसुंधरा राजे : मैं आई तो थी उसमें वर्चुअली। सुरेशजी, राजेंद्र इंदा, राजेंद्र गहलोत, मेघराज जी लोहिया थे, वो सब दिखे। कोई हेलो-हेलो कर रहा था। खाना तैयारी करके रख रहे थे। सब उसके बाद वो कह रहे थे। आदमी आएंगे तो खिलाएंगे। बहुत अच्छा कार्यक्रम रहा।

    ताराचंद शर्मा : बहुत अच्छा कार्यक्रम रहा मैडम, आपने बोला भी था कि वो पवन आसोपा कहां हैं?

    वसुंधरा राजे : बिल्कुल आप वहां थे। मैंने कहा था पवन जरा मास्क नीचे कर लीजिए शक्ल तो देख लें।

    ताराचंद : पवनजी मेरे रिश्तेदार ही हैं मैडम
    वसुंधरा राजे : अच्छे-अच्छे सब अपने ही लोग थे, सुरेश जी भी थे।

    ताराचंद : कार्यक्रम अच्छा रहा मैडम, और आपका श्रेय बना रहे मैडम।
    वसुंधरा राजे : थैंक यू ताराजी, आपने इतना अच्छा किया सब लोगों ने मिलकर। थैंक यू वेरी मच

    ताराचंद : पिछले छह महीनों से हमारा इतना अच्छा चल रहा है यह मंच..
    वसुंधरा राजे : इसको थोड़ा चलाए रखना, राजेंद्र इंदा करेगा। ओके
    ताराचंद : हां मैडम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+