राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया संदीप पुरोहित की किताब का विमोचन
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार डॉ संदीप पुरोहित की किताब मेवाड़ पुनर्खोज का विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने विमोचन किया।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार डॉ संदीप पुरोहित की किताब मेवाड़ पुनर्खोज का विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि मेवाड़ के महाराणाओं ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर की स्थापना से लेकर संरक्षण करने के लिए काफी सहयोग प्रदान किया। विदेशी आक्रांताओं के हमलों के दौर में महाराणा श्रीनाथजी मंदिर के संरक्षण के लिए तत्पर रहे। पुस्तक के लेखक डॉ. संदीप पुरोहित ने बताया कि मेवाड़ पुनर्खोज किताब में महलों, मंदिरों के अलावा मेवाड़ के शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक चित्तौड़गढ़ और महाराणा प्रताप दोनों की ही विशेष स्थान दिया गया है। झीलों के साथ पिछोला के घाट और उससे जुड़ी संस्कृति तीज त्यौहारों को बदलते परिवेश के साथ बताया गया है। गाड़िया लोहार से लेकर गवरी और जमरा बीज के साथ आदिवासी जनजीवन भी मेवाड़ पुनर्खोज का हिस्सा हैं।













Click it and Unblock the Notifications