Rajasthan Assembly Elections 2023: मतदान के बाद बोले सचिन पायलट, सरकार को लेकर कही यह बात

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। लोग अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह है। यह बहुत खुशी की बात है। मतदान का दिन लोकतंत्र में एक पर्व होता है। लोकतंत्र में जनता जनार्दन निर्णायक है।

मतपेटी की ताकत का मुकाबला नहीं

सचिन पायलट ने कहा कि मत में बहुत ताकत होती है। एमटपेटी की ताकत का मुकाबला नहीं है। बड़े-बड़े नेता जनता के आगे शीश झुकाते हैं। यह सबसे बड़ी ताकत है। मैं पूरे राजस्थान में घुमा हूं। मैं यहां के लोगों के मिजाज को जानता हूं। पिछली बार जब हम चुनाव लड़े थे। तब हम सरकार में नहीं थे। भाजपा के पास केंद्र में और राज्य में बहुमत था। हमने संघर्ष किया और हम 21 से 5 गुना आगे होकर बहुमत में आ गए। अब हमारे पास बताने को बहुत कुछ है। देश में भी बदलाव हो रहा है। लोग ऊब गए हैं। बदलाव चाहते हैं।

sachin pilot

कांग्रेस के पक्ष में चल रहा मतदान

सचिन पायलट ने कहा कि मुझे जहां तक फीडबैक मिल रहा है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान हो रहा है। कार्यकर्ता और जनता सक्रिय है। लोकतंत्र में सबसे ताकतवर मत होता है। सभी को अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे सामूहिक सोच सामने आती है। सचिन पायलट ने आखिर में कहा कि पिक्चर अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+