राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2021 LIVE : सहाड़ा, सुजानगढ़, राजसमंद सीट पर 12 बजे तक 30 % वोटिंग

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की तीन सीटों पर आज उपचुनाव है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक तीस फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। कोरोना महामारी के बीच हो रहे राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2021 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के साथ-साथ कोरोना की गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है।

अब तक के मतदान का प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र सुजानगढ़ राजसमंद सहाड़ा
सुबह 9 बजे तक 10.56% 9.84% 11.23% 10.77%
सुबह 11 बजे तक 23.18% 21.90% 23.92% 23.94%
दोपहर 12 बजे तक 29.82% 27.89% 31.87% 30.13%

विधायकों के निधन से खाली हुईं सीटें

बता दें कि राजस्थान विधानसभा की सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीट पर विधायक की मौत की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। सहाड़ा में कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल राजसमंद में भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से सीट खाली हुई है।

तीन सीटों के लिए 27 उम्मीदवार

बता दें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2021 की तीन सीटों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान में है। 1145 मतदान केन्द्रों पर सात लाख से ज्यादा मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। चूरू जिले की सुजानगढ़ सीट पर 9, राजसमंद सीट पर 10 और भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा सीट पर 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राजसंमद में 2,22,531, सुजानगढ़ में 2,75,940 व - सहाड़ा में 2,47,287 मतदाता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+