राजस्थान: कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू, पार्टी ने इन पदों पर की नियुक्तियां

राजस्थान में लंबे ब्रेक के बाद कांग्रेस में संगठनात्मक सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस ने प्रदेश में 18 नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और 11 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए हैं।

govind singh dotasara

राजस्थान में लंबे ब्रेक के बाद कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला फिर शुरू कर दिया है। प्रदेश में शुक्रवार को 18 नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और 11 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए गए हैं। इस सूची में उदयपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं की गई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 11 ब्लॉक अध्यक्षों और 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की है। इससे कांग्रेस में संगठनात्मक और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश के अजमेर, अलवर, हनुमानगढ़, जोधपुर, झालावाड़ और कोटा जिले में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस सूची में अट्ठारह नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को भी नियुक्त किया गया है। उदयपुर और देहात जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर अभी भी इंतजार बना हुआ है।

प्रदेश के 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त

कांग्रेस की सूची में 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसमें उदयपुर संभाग में कपासन नगर पालिका, नगर निगम अजमेर, जयपुर ग्रेटर और जोधपुर दक्षिण में भी नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की गई है। हालांकि इस सूची में उदयपुर नगर निगम का नाम शामिल नहीं है। उदयपुर में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में नेता प्रतिपक्ष को लेकर आपसी विवाद है। इसके चलते कांग्रेस ने अभी उदयपुर नगर निगम के लिए नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+