राजस्थान: प्रदेश के 621 कर्मचारियों को मिला ओपीएस का लाभ, सीएम गहलोत ने कहा "पुरानी पेंशन ही बेहतर विकल्प"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओपीएस को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है। सीएम ने लिखा कि ओपीएस को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। प्रदेश के 621 कार्मिकों को ओपीएस का लाभ मिल चुका है।

राजस्थान में गहलोत सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2022 से पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी है। इसके बाद बीते 10 माह में 1 अप्रैल 2004 के बाद राज्य की सरकारी सेवा में आकर रिटायर हुए 621 कर्मचारियों को ऑफिस का लाभ दिया जा चुका है। आगे भी सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

ashok gehlot

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के हित में ओपीएसी बेहतर विकल्प है। इसलिए राजस्थान सरकार द्वारा कार्मिकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

ओपीएस को लेकर फैलाया जा रहा झूठ

सीएम गहलोत ने लिखा कि मीडिया के माध्यम से पता चला कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया है कि राजस्थान ने ओपीएस की घोषणा को वापस ले लिया है। यह जानकारी गलत है। यह बयान तथ्यात्मक नहीं है। सीएम गहलोत के अनुसार ऐसा ही झूठ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी बोला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+