राजस्थान: रोडवेज बसों के किराए में महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट, मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट घोषणा को दी मंजूरी
राजस्थान में गहलोत सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। रोडवेज बसों में महिलाओं को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा।

राजस्थान में गहलोत सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान रोडवेज की बसों में अब महिलाओं को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए की छूट सीमा में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि सीएम गहलोत ने 2023-24 बजट भाषण के दौरान यह घोषणा की राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की गई है। यह छूट 1 अप्रैल 2023 से लागू की जाएगी। साथ ही निगम की साधारण बसों के अतिरिक्त शेष श्रेणी की बसों में महिलाओं को 30 प्रतिशत छूट यथावत रहेगी। इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।












Click it and Unblock the Notifications