राजस्थान: आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के लिए अधीक्षकों के 470 पद सृजत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
प्रदेश के आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। सीएम गहलोत द्वारा अधीक्षकों के लिए गठित पृथक कैडर में नए 470 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश के आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अधीक्षकों के लिए गठित पृथक कैडर में नए 470 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। नवगठित कैडर के लिए ग्रेड पे-2400 में छात्रावास अधीक्षक महिला ग्रेड-2 के 254 पद एवं छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 के 216 पद नवसृजित किए गए हैं। वर्तमान में छात्रावास, अधीक्षक, वार्डन, कोच के स्वीकृत पदों पर अन्य विभागों के कार्मिक और विद्या संबल योजना के अंतर्गत एकमुश्त भुगतान पर संविदाकर्मी कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications