Rajasthan के 450 युवाओं को पीएम मोदी से मिलेगा वर्चुअल नियुक्ति पत्र, दीपावली के मौके पर केंद्र सरकार की सौगात

केंद्र सरकार दीपावली के मौके पर देश के 10 लाख युवाओं को रोजगार देकर बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रोजगार मेले की शुरुआत करेंगे। इसके तहत 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 75 हजार नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वर्चुअल तरीके से जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर पश्चिम रेलवे में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इन सफल अभ्यर्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद रामचरण बौहरा भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के 450 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

narendra modi

उत्तर पश्चिम रेलवे में सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में सफल अभ्यर्थियों को गणपति नगर में आयोजित वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे में सुबह 11 बजे 450 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रेलवे ग्राउंड के पास आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जयपुर सांसद रामचरण बौहरा भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें रोजगार मेला के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10 लाख युवाओं को नियुक्ति देने के अभियान की शुरुआत होगी। रोजगार मेले के प्रथम चरण में 75 हजार नवनियुक्त अभ्यर्थियों के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री संवाद भी करेंगे।

narendra modi

मंत्रालयों और विभागों में भरे जाएंगे रिक्त पड़े पद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी वर्ष 10 लाख भर्तियों की बात कही थी। इसी के चलते केंद्र के सभी मंत्रालय और विभागों में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम किया जा रहा है। केंद्र द्वारा प्रथम चरण में 38 विभाग जिनमें रेलवे, डाकघर, राजस्व, रक्षा, वित्त व श्रम और रोजगार विभागों में 75 हजार युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जा रही है।

ashwini vaishnava

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+