राजस्थान: कृषि पर्यवेक्षक के 430 और कृषि अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम गहलोत ने बजट में की घोषणा

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में कृषि विभाग ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अनुमोदन किया है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के मुताबिक कर्मचारी चयन बोर्ड इस पर आगे की कार्रवाई करेगा।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में कृषि अधिकारी और कृषि पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इसकी अनुपालना में अब कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कृषि अधिकारी 25 और कृषि पर्यवेक्षक के 430 पदो पर सीधी भर्ती का अनुमोदन किया गया है। कृषि पर्यवेक्षक के गैर विनिर्दिष्ट क्षेत्र में 385 एवं निर्दिष्ट क्षेत्र में 45 पदों पर भर्ती होगी। कटारिया ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दी गई है। कृषि विभाग में पिछले 4 साल में विभिन्न संवर्गो के कुल 5,133 पदों पर भर्ती पूर्ण की जाकर 4,916 पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। इसमें कृषि पर्यवेक्षक के 4,330, सहायक कृषि अधिकारी के 287, कृषि अधिकारी के 97, कनिष्ठ सहायक के 120, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 38, कृषि अनुसंधान अधिकारी के 24, सांख्यिकी अधिकारी के 12 एवं शीघ्र लिपिक के 8 पदों पर नियुक्तियां दी गई है। कनिष्ठ अभियंता के 157 पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। राज्य में कृषि योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से सभी 10 खण्ड कार्यालय को अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार), 33 जिला परिषद कार्यालयों को संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) में क्रमोन्न्त किया गया है। साथ ही क्षेत्र की आवश्यकतानुसार वर्ष 2022-23 में 3 नए सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय जोबनेर (जयपुर), कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) एवं श्रीडूंगरपुर (बीकानेर) खोले गए हैं। कृषि विभाग के विस्तार संवर्ग के कुल 276 पद नवसृजित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+