राजस्थान: सचिवालय सेवा में 250 नवीन पद सृजित, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिवालय सेवा और राजस्थान सचिवालय मंत्रालयिक सेवा में 250 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सचिवालय सेवा और राजस्थान सचिवालय मंत्रालयिक सेवा में 250 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इस निर्णय से पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। सीएम गहलोत के निर्णय से वरिष्ठ शासन उप सचिव के 2 पद, शासन उप सचिव के 8 पद, सहायक शासन सचिव के 19 पद, अनुभागाधिकारी के 31 पद, सहायक अनुभागाधिकारी के 51 पद, लिपिक ग्रेड-प्रथम के 55 पद एवं लिपिक ग्रेड-द्वितीय के 84 नवीन पद सहित कुल 250 पद सृजित हुए हैं। अभी इन सेवाओं में कुल पद 1972 है। जिन्हें बढ़ाकर 2222 कर दिया गया है। इससे सचिवालय सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+