मई की बारिश का रिजल्ट: क्या टूट गया 105 साल का रिकॉर्ड, मानसून से पहले क्यों हुई इतनी बारिश?
Weather Update Rajasthan: राजस्थान में साल 1917 में अब तक की सर्वाधिक बारिश 71.9 एमएम रिकॉर्ड की गई थी। साल 2023 में मई माह में 62.4 एमएम पानी बरसा है।

राजस्थान में मई 2023 में ताबड़तोड़ बारिश हुई है। आसमान से पानी-पानी के साथ-साथ कई रिकॉर्ड भी बरसे हैं। बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट के सिलसिले के बीच जानिए मई माह में हुई बारिश का रिजल्ट क्या रहा?
राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून 2023 में बारिश के लिहाज से मई माह ऐतिहासिक रहा है। भीषण गर्मी वाले माह मई में पूरे राजस्थान में कुल 62.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह 105 साल में राजस्थान में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है।
राजस्थान में मई माह की बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो साल 1917 में 71.9 एमएम पानी बरसा था, जो मई माह में अब तक की बारिश है। यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है। मई माह में 105 साल में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश साल 2021 में 50 एमएम हुई थी, जो चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से हुई है।
अब साल 2023 में लगातार दो-तीन माह तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूरे मई माह में रह रहकर जोरदार बारिश हुई। ऐसे में 105 साल दूसरी सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 2023 के नाम हो गया है। मई 2021 में हुई बारिश तीसरी सबसे स्थान पर है।
मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा कहते हैं कि अरब सागर में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मई माह में राजस्थान में बारिश हुई है। इस बारिश से मानसून 2023 के बारे में अभी कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि इस बार मानसून राजस्थान में कब दस्तक देगा? मानसून कैसा रहेगा?












Click it and Unblock the Notifications