Rahul Gandhi ने की गहलोत सरकार के फैसलों की तारीफ, गुजरात में आठ नवंबर को घोषणापत्र जारी करेगी कांग्रेस

Congress नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर गहलोत सरकार की जमकर तारीफ की है। राहुल गांधी ने राजस्थान सरकार का हवाला देते हुए गुजरात की जनता से वोट देने की अपील की है। संविदाकर्मियों को पक्की नौकरी देने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और कर्मचारियों का समय पर प्रमोशन करने के फैसले पर राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की पीठ थपथपाई है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस का पक्का वादा के जरिए गहलोत सरकार के तीन बड़े फैसलों का हवाला दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि संविदा कर्मियों को पक्की नौकरी, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल और समय पर प्रमोशन कांग्रेस का पक्का वादा राजस्थान में लागू किया। अब गुजरात में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।

गुजरात में कांग्रेस लागू करेगी राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाएं

गुजरात में कांग्रेस लागू करेगी राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात मिशन पर है। गहलोत ने इस दौरान कहा कि गुजरात में सरकार बनने पर कर्मचारियों को समय पर प्रमोशन संविदाकर्मियों को पक्की नौकरी और पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। यह काम हमने राजस्थान में कर दिखाया है। अब गुजरात को दिए वचन पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। हमने राजस्थान में तीन लाख युवाओं को नौकरी दी है। चिरंजीवी योजना में राजस्थान में पूरा ईलाज फ्री है।

कांग्रेस आठ नवंबर को जारी करेगी गुजरात का घोषणापत्र

कांग्रेस आठ नवंबर को जारी करेगी गुजरात का घोषणापत्र

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीरमपुर रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस 8 नवंबर को गुजरात के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्य रूप से मुफ्त स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार जैसी सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि हम गुजरात में राजस्थान के सामाजिक सुरक्षा मॉडल को लागू करेंगे। हम प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए का चिकित्सा बीमा प्रदान करते हैं। हम एक मुफ्त रसोई भी चलाते हैं। जहां किसी को भी 8 रुपए में भोजन मिल सकता है। हम मनरेगा के तहत 100 दिनों के बजाय 125 दिन के लिए रोजगार प्रदान करते हैं।

लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा

लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा

सीएम गहलोत ने रविवार को आरोप लगाया कि जिस चीज के लिए बकरे खरीदे जाते हैं उसी तरह भाजपा राज्य में चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश कर्नाटक मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में धनबल का इस्तेमाल करके सरकारी गिरा दी थी और राजस्थान में भी भाजपा ने हमें सत्ता से हटाने की असफल कोशिश की थी गहलोत रविवार को गुजरात के साबरकांठा जिले के खेडब्रह्मा कस्बे में एक रैली में कहा कि भाजपा के कृत्य लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+