Rahul Gandhi in Jaipur : ज्ञानदीप कॉलेज ने विद्यार्थियों को दिया रैली में जाने का आदेश, नोटिस वायरल

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को जयपुर आएंगे। वे दोपहर को यहां पर अल्बर्ट हॉल पर होने वाली आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी की जयपुर रैली को लेकर एक निजी कॉलेज पर छात्रों को रैली में जाने का आदेश जाने का मामला सामने आया है। आदेश की प्रति सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही है।

Rahul gandhi jaipur rally

बता दें कि जयपुर में गोनेर रोड स्थित ज्ञानदीप पीजी महाविद्यालय पर आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन ने 24 जनवरी को बोर्ड पर एक नोटिस चस्पा किया, जिसमें लिखा कि 'समस्त छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 28 जनवरी को सुबह नौ बजे गाड़ी से रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल जाना है। वहां राहुल गांधी के आगमन पर रैली आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कक्षाएं नहीं लगेंगी'

नोटिस बोर्ड पर यह सूचना प्राचार्य के हवाले से चस्पा की गई है। हालांकि नोटिस पर सिर्फ प्राचार्य लिखा है। उस पर प्राचार्य के हस्ताक्षर या मुहर नहीं है। मामला बढ़ता देख ज्ञानदीप पीजी महाविद्यालय की प्राचार्य अंजना अग्रवाल ने सफाई दी है। वे कहती हैं कि कॉलेज प्रशासन की ओर से राहुल गांधी की जयपुर रैली में विद्यार्थियों के हिस्सा लेने से संबंधित कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। अगर कोई भी छात्र रैली में भाग लेने के लिए कक्षा छोड़कर जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि राहुल गांधी जयपुर रैली के माध्यम से केन्द्र सरकार को सीएए, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर घेरने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+