'देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए' वाले कव्वाल फरीद साबरी का जयपुर में निधन, टूटी साबरी ब्रदर्स की जोड़ी
जयपुर, 21 अप्रैल। राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर के मशहूर कव्वाल फरीद साबरी का आज सुबह निधन हो गया। मशहूर कव्वाल फरीद साबरी के निधन से संगीत प्रेमियों को गहरा दुख पहुंचा है। देर रात घर पर तबीयत खराब होने से उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फरीद साबरी की निमोनिया (फेफड़ों में संक्रमण) बिगड़ने से मौत हुई है। आज दोपहर घाटगेट के मिस्कीन शाह कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया गया।

बता दें कि फरीद साबरी, उनके भाई अमीन साबरी और उनके पिता सईद साबरी की पहचान 'साबरी ब्रदर्स' के रूप से थे। ये जयपुर के रामगंज इलाके में चौकड़ी गंगापोल में परिवार के साथ रहते थे। फईद साबरी ने ही अपने पिता सईद साबरी और लता मंगेशकर के साथ में मिलकर 'हिना' फिल्म के लिए कव्वाली 'देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए' गीत गाया था।
फरीद साबरी के भाई अमीन साबरी ने बताया कि फरीद साबरी की तबीयत कल रात को ही बिगड़ी थी। आनन-फानन में फरीद साबरी को जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक डायबिटीज की वजह से फरीद साबरी की किडनी और फेफड़ों पर काफी असर हुआ था। उनका निमोनिया बिगड़ गया था। उनके पार्थिव शव को जयपुर में उनके पैतृक निवास रहे मथुरा वालों की हवेली पर लाकर रखा गया। इसके बाद घाटगेट स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications