पूनिया ने कांग्रेस की तुलना जूते से की, बीजेपी MLA दिलावर बोले-'कांग्रेसी नेताओं को पटक-पटककर मारेंगे'

कोटा, 7 फरवरी। राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा में भाजपा-कांग्रेस में बयानबाजी का दौर चल रहा है। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कोटा में कांग्रेस की तुलना जूते से कर डाली थी। उनसे इस बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको काले झंडे दिखा।

 BJP MLA Dilawar

वहीं, उनका काफिला रोककर उस पर पथराव भी किया। कांग्रेस जहां पूनिया के बयान को लेकर आक्रोशित है। बीजेपी (BJP) पूनिया पर हमले को लेकर विरोध कर रही है। इस मामले में तीखी बयानबाजी भी हो रही है। धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं।

मामला तब और भी तूल पकड़ गया जब भाजपा विधायक एवं प्रदेश महासचिव मदन दिलावर ने कोटा में देर रात प्रदर्शन के दौरान आईजी को धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सतीश पूनिया की कार पर हमला करने वाले कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार नहीं किया तो बीजेपी के नेता कांग्रेसी नेताओं को पटक-पटककर मारेंगे। उन्हें सड़क पर नहीं निकलने देंगे।

बता दें कि बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं ने रविवार को रातभर कोटा में आईजी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि सतीश पूनिया की कार पर हमला करने वाले कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार करे। पुलिस इस मामले में दो कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+