Rajasthan में सर्द मौसम में बढ़ेगी सियासी गर्मी, भारत जोड़ो यात्रा और जन आक्रोश यात्रा से होगा चुनावी आगाज

Rajasthan में दिसंबर के सर्द महीने में प्रदेश की सियासत गर्म होने जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने दिसंबर में राजस्थान आने वाली है। वहीं भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा के मेगा प्लान के साथ गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले अगले महीने राजस्थान में सियासी घमासान असंभव है। दोनों दलों की महत्वपूर्ण यात्राएं प्रदेश में होनी है। माना जा रहा है कि अगले महीने से ही राजस्थान में चुनावी माहौल शुरू हो जाएगा।

bjp congress

भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को आएगी राजस्थान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान में झालावाड़ के रास्ते से प्रवेश करेगी। यात्रा 18 से 21 जून तक राजस्थान में रहेगी। यह यात्रा राजस्थान के 7 जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। कांग्रेस पार्टी में चल रहे सियासी घमासान के बीच प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आगमन हो रहा है। गुर्जर समुदाय ने यात्रा के विरोध की चेतावनी दी है। गहलोत सरकार गुर्जर नेता विजय बैंसला से बातचीत कर रही है। वहीं उम्मीद है कि राहुल गांधी जब राजस्थान आएंगे संभव है कि सियासी मसले का भी हल निकलेगा। वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा कहते हैं कि राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से राजस्थान में इस तरह की गतिविधियां बहुत महत्वपूर्ण है। वे कहते हैं दोनों दलों में सीएम की कुर्सी को लेकर विवाद की स्थिति है। कांग्रेस में चल रहे विवाद के लिहाज से भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान आना बहुत अहम है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी खुद राजस्थान के सियासी मसले में सीधे तौर पर दखल कर सकते हैं।

rahul gandhi

जन आक्रोश यात्रा के जरिए गहलोत सरकार को घेरेगी भाजपा

भाजपा ने राजस्थान में गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर सरकार की घेराबंदी के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। भाजपा राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 दिसंबर को जयपुर में यात्रा का आगाज करेंगे। इसके बाद यात्रा जिला स्तर पर और फिर विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ नाटकों और रथ के जरिए गहलोत सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाएगी। पार्टी इस यात्रा के जरिए राजस्थान में एकजुटता का संदेश भी दे रही है।

bjp rajasthan

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+