CM भजनलाल शर्मा के इलाके में गुंडागर्दी करने वाले 10 बदमाशों की जयपुर पुलिस ने नंगे पांव पैदल निकाली 'बारात'
राजस्थान पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले 10 बदमाशों को अच्छा सबक सिखाया है। इनका खौफ खत्म करने के लिए नंगे पांव पैदल सरेआम परेड करवाई है। मामला राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर (जयपुर) का है।
मीडिया से बातचीत में जयपुर पूर्व के पुलिस उपायुक्त कावेन्द्र सागर ने बताया कि सांगानेर इलाके के मालपुरा गेट पुलिस थाना इलाके में दादाबाड़ी नगर में विवादित जमीन है, जिस पर 8 अप्रैल को कब्जे का प्रयास किया गया।

परिवादी शंकर लाल सुईवाल ने रिपोर्ट दी कि के परिवार से दूसरे पक्ष ने जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट की। दोपहर करीब 12 बजे कई गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद दर्जनभर बदमाशों ने जमकर दहशत मचाई। उनके हाथ में डण्डे, सरिया और पत्थर लेकर आए थे।
पीड़ित शंकरलाल सुईवाल ने आरोप है कि बदमाश जबरन उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसे और एकराय होकर बदमाशों ने डण्डे और पत्थरों से धावा बोला। पथराव में शंकरलाल के परिवार पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने खुद को कमरों में बंद होकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के सामने भी उपद्रवी नहीं रुके और पत्थर बरसाने लगे।
सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर सख्ती बरतते हुए मुख्य आरोपी सुभाष चन्द मदेरणा व नन्दकिशोर मीणा को गिरफ्तार किया। सुभाष व नंदकिशोर से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पहचान की और दबिश देकर जितेंद्र सह उर्फ़ जीतू फौजी, रामजीलाल बैरवा, सुरेश जाट, महेन्द्र मीणा, नरेंद्र बैरवा, जय सिंह नरुका और यशपाल सिंह आदि को गिरफ्तार किया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कानून का जबरदस्त पाठ पढाया और सभी 10 आरोपियों को भरे बाजार नंगे पांव पैदल घुमाया ताकि उनकी दहशत कम हो। इस दौरान आगे-आगे पुलिस की सायरन बजती गाड़ियां और पीछे फटे कपड़े, मुरझाए चेहरे पर नीची गर्दन करके कदमताल करते आरोपियों को देख हर कोई पुलिस की वाहवाही करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications