PM मोदी आज जयपुर में करेंगे विशाल जनसभा, देश में पहली बार महिलाएं संभालेंगी व्यवस्था

PM Narendra Modi Jaipur visit: चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्‍थान में दौरे बढ़ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज जयपुर के दौरे पर रहेंगे। इस बार पीएम मोदी राजस्‍थान भाजपा की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्‍प यात्रा के समापन समारोह में हिस्‍सा लेंगे। पीएम मोदी जयपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बीते 11 माह में पीएम नरेंद्र मोदी का यह नौवां राजस्‍थान दौरा है।

पीएम मोदी के जयपुर दौरे की तैयारियां चल रही है। जयपुर के पास गांव दादिया में पीएम मोदी सभा को सम्‍बोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि इस बार पीएम के दौरे के तमाम व्‍यवस्‍थाएं महिलाओं के जिम्‍मे होंगी। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि पीएम के दौरे की व्‍यवस्‍थाएं नारी शक्ति के हाथ में हों।

PM Narendra Modi Jaipur visit

बता दें कि जयपुर में पीएम मोदी की साढ़े चार साल बाद सभा हो रही है। पीएम मोदी के जयपुर दौरे को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्‍साह देखते ही बन रहा है। पीएम मोदी के दौरे के दौरान पार्किंग और सभा में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए जल सेवा आदि कार्यों में महिलाओं की ड्यूटी लगेगी।

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा की ओर से प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में परिवर्तन संकल्‍प यात्रा निकाली जा रही है। पहली यात्रा का समापन जयपुर में हो गया है जबकि दूसरी और तीसरी यात्रा का समापन 21 सितंबर को होगा। चौथी यात्रा 22 सितंबर को सम्पन्न हो जाएगी। समापन के बाद चारों का एक साथ मुख्‍य समारोह होगा। उसी में पीएम मोदी आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+