जयपुर में जन्मदिन मनाने के लिए अब किराये पर ले सकेंगे मेट्रो के कोच, जानें पूरी स्कीम

यदि आप होटल्स और घर पर बर्थडे सेलिब्रेट कर ऊब गए हैं या आप नए अंदाज में अपना जन्मदिन मनाना चाहते हैं तो अब आप मेट्रो के कोच को किराए पर ले सकते हैं।

जयपुर: यदि आप होटल्स और घर पर बर्थडे सेलिब्रेट कर ऊब गए हैं या आप नए अंदाज में अपना जन्मदिन मनाना चाहते हैं तो अब आप मेट्रो के कोच को किराए पर ले सकते हैं। जयपुर मेट्रो ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। जयपुर मेट्रो ने गुरुवार को कहा कि नागरिक जन्मदिन मनाने और अन्य कार्यक्रमों को मनाने के लिए अब मेट्रो के कोचों को किराए पर ले सकते हैं।

Recommended Video

    Jaipur Metro : अब Metro में कर सकेंगे Birthday Party, जानें कितना होगा किराया । वनइंडिया हिंदी
    Jaipur Metro

    आपको बता दें कि राजस्व बढ़ाने के लिए जयपुर मेट्रो ने यह निर्णय लिया है। जयपुर मेट्रो ने पहले ही छोटे विज्ञापनों की शूटिंग करने के लिए मेट्रो के कोचों को किराए पर लेने की मंजूरी दे रखी थी।

    यह भी पढ़ें: दिल्‍ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर कई स्‍टेशनो के बंद किए गए गेट, इन स्‍टेशनों पर नहीं होगी एंट्री

    कितना होगा किराया

    जयपुर मेट्रो के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस सुविधा के लिए नागरिकों को 4 घंटे के 5 हजार रुपए देने होंगे। इससे अतिरिक्त समय के लिए 1 हजार रुपए प्रति घंटा के हिसाब से किराया देना होगा।

    विज्ञापन शूट करने की भी की गई है व्यवस्था

    जयपुर मेट्रो ने अपने बयान में कहा कि यदि कोई छोटे विज्ञापन शूट करने के लिए मेट्रो के कोचों को किराये पर लेना चाहता है तो वह भी ले सकता है। मेट्रो के अधिकारियों ने आगे कहा कि एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सहयोग से मेट्रो स्टेशनों पर बैनर, स्टैंड और मंडप की व्यवस्था भी की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+