Rajasthan में भारत जोड़ो यात्रा रोकने वालों को पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा की चेतावनी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने तो राजस्थान में प्रवेश नहीं करने देने की धमकियां देने वालों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोक सके। ऐसी हिम्मत किसी में नहीं। राजस्थान में दिसंबर में प्रथम सप्ताह में प्रवेश करने जा रही है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गुर्जर आरक्षण आंदोलन के विजय बैसला हो या फिर संविदा कर्मी लगातार यात्रा का विरोध करने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि अगर कोई व्यक्ति अपनी जायज मांग रखना चाहता है तो उसकी बात सुनने के लिए सरकार और संगठन तैयार है।

भारत जोड़ो यात्रा का रूट जल्दी किया जाएगा फाइनल

भारत जोड़ो यात्रा का रूट जल्दी किया जाएगा फाइनल

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में इस यात्रा के रूट को जल्दी अंतिम रूप दे दिया जाएगा और प्रदेश में यह यात्रा झालावाड़ से कोटा होते हुए लालसोट, दौसा, मालाखेड़ा और अलवर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। राज्य में 6 जिलों में यात्रा करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान अलवर के मालाखेड़ा में एक बड़ी सभा होगी।

 यात्रा को लेकर सीएम गहलोत ने ली बैठक

यात्रा को लेकर सीएम गहलोत ने ली बैठक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मंत्रियों, विधायकों, पीसीसी पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में सीएम ने यात्रा का रूट फाइनल करने व्यवस्थाओं को देखने और राजस्थान के लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 पेयजल प्रोजेक्ट का राहुल गांधी से कराएंगे शुभारंभ

पेयजल प्रोजेक्ट का राहुल गांधी से कराएंगे शुभारंभ

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हमारे क्षेत्र से गुजरेगी। ऐसे में यदि किसी ने भी यात्रा को रोकने की कोशिश की तो वह काम से जाएगा। हम किस लिए बैठे हैं। परसादी लाल मीणा ने कहा कि राहुल गांधी देश में बढ़ रही बेरोजगारी लोकतंत्र को मजबूत करने आम आदमी की आवाज उठाने और महंगाई को लेकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। मीणा ने यह भी कहा कि दौसा जिले में पेयजल को लेकर जो प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। उसका शुभारंभ भी राहुल गांधी के हाथों से करवाया जाए।

गरीबों के ब्रांड एंबेसडर बनने वाले हो चुके हैं एक्सपोज

गरीबों के ब्रांड एंबेसडर बनने वाले हो चुके हैं एक्सपोज

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही है। राजस्थान में भी यह यात्रा निकलेगी लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूँ कि इस तरह की धमकी भी देते हैं। जो संविधान में भरोसा नहीं रखते हैं। जो देश से प्यार नहीं करते हैं और जो धमकियों से डराकर नफरत का माहौल पैदा करना चाहते हैं। हमारे नेता राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से डर को ही तो खत्म करना चाहते हैं। पीसीसी चीफ ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं। उनमें भय व्याप्त हो गया है कि हमने राहुल गांधी की जो इमेज बनाई थी। उसकी सच्चाई देश दुनिया के सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वह नेता है। जिनकी दादी और पिता ने देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अब वह इतनी बड़ी सोच, जज्बे, साहस और धैर्य के साथ यात्रा निकाल रहे हैं। जो बिड़ले नेता ही निकाल सकते हैं। डोटासरा ने कहा कि गरीबों का ब्रांड एम्बेसेडर बन कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाले केंद्र के लोग अब एक्सपोज हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+